सदाबहार इश्क़ होता है क्या
इश्क़ में ऐसे कोई रोता है क्या..

दबे जुबां से कहानी कही जा रही
दर्द भी कोई संजोता है क्या..

मुरादें थी, हां यादें भी थी
प्यार में कोई खोता है क्या

बख्शीश मिली थी सपनों की
मगर ख्वाबों में कोई सोता है क्या

बेदाग चेहरे को दागदार बनाया जा रहा
बेवजह आईने को कोई कोसता है क्या

~अमन