बैठे बैठे सोच रहा हूं ,प्रेम उटज के नीचे!

कोई सूखे मन को मेरे ,प्रेम नीर से सींचे !!

कोई मुझ पर गीत लिखे!

कोई  मुझको प्रीत लिखे!!

कोई अपना कहके पुकारे!

कोई मुझपर खुशियां वारे!!

कोई   बांधे  मन को  मेरे,  जिसमें  हो  नैनो की डोरी!

तुम बिन बरस गया सावन फिर , हाय कैसी ये मजबूरी !!