तुम बिन बरस गया सावन फिर , हाय कैसी ये मजबूरी !!

चूड़ी की खन खन से उठता , सोता था बाहों के घेरे में !

सात वचन और सात जन्म तक बंध गए सातों फेरो से !!

पर न जाने क्यूं छोड़ गए हो!

मुझसे मुंह तुम मोड़ गए हो !!

कितने सावन बीत गए हैं!

जबसे वे मनमीत गए हैं!!

मन उपवन खाली खाली सा है , है मन से मन की दूरी!

तुम बिन बरस गया सावन फिर , हाय कैसी ये

मजबूरी !!