लगी है आग दिल में तो कुछ सपने भी जल जायेंगे
तेरी बेवफाई भूल गए तो हम मर जायेंगे
उसने चुन चुन के जख्म दिए है मुझे
अगर रोता रहूं यूं ही तो घड़े भर जाएंगे
मैं सब कुछ छोड़ आया बहुत पीछे
ये मालूम नहीं कि अब कहां जाएंगे
कोई रहम दिल मुझे कोई कंबल उड़ा दो
अब रात बहुत हो चुकी है हम ठहर जायेंगे
कल जब सुबह होगी तो कई नए चेहरे दिखेंगे
जब कोई अपना न दिखेगा तो किधर जायेंगे
मेरी हालत पर तरस मुझे भी आ जाता है कभी
अगर हालात ऐसे ही रहे तो हम मर जायेंगे
