अभी रात घनघोर है

अपनी किस्मत चोर है,

एक दीया जला कर देख

रोशन जीवन शेष है,

बुझने ना दे उस ज्योत को

जिसमें ये संदेश है,

ख़ुद जल के राह दिखाना

यही तो उसका प्रेम है,

कठिन डगर है आगे का

तू चल सकता विश्वास है,

पा सकता है वो सबकुछ

जिसका तू हकदार है।