जब भी मैं अकेला होता हूँ, अपने मन की क्यारी में कुछ सपने बोता हूँ
कुछ सपनों को सींचता हूँ मेहनत के पानी से
वो बढ़ते है फिर रुक जाते हैं
होते हैं कुछ सपने जो पनप नहीं पाते हैं
उन्हें आलस्य का दीमक खा जाता है
उन न पनपे सपनों के लिए खुद पे न कभी मैंने रोष किया
हमेशा की तरह समाज को ही दोष दिया
अब रुके हुए सपनो में कुछ को ही दे पाता हूँ संघर्ष की खाद
और उनमें कुछ से ही मिलता है मीठे फल का स्वाद
शेष बचे सपनों को यहीं खोने लगता हूँ
और पुनः नए सपने बोने लगता हूँ