क्या हुआ कश्मीर को, कश्मीर क्यों रोने लगा यहां जंग और क्रूरता के बीज कौन बोने लगा इंसानियत का गला घोंट, ये रक्त कौन पीने लगा क्या जीवन को मारकर बस मरण ही जीने लगा जरा सोचकर तो देखिये कश्मीर क्यों रोने लगा यहां गिरने वाली बर्फ का रंग लाल क्यों होने लगा इंसान के अंदर का ये इंसान क्यों सोने लगा केशर की इन क्यारियों में बारूद कौन बोने लगा धरती के इस स्वर्ग का सौंदर्य क्यों खोने लगा जरा सोचकर तो देखिए कश्मीर क्यों रोने लगा आलोक त्रिपाठी