तुम लिखो हाय हैलो
मैं सिर्फ प्रणाम लिखूं
सब-कुछ लिखुं एक चिट्ठी में
बस मैं ना नाम लिखुं।
आना जाना ख्वाबों हरपल
हिचकियां प्रतिपल
सबूत अब क्या लिखूं
कुछ बूंदें आंसू के परिणाम लिखुं।
चुपके-चुपके मुझे क्यों सताते हो
मैं ढुंढ रही तुमको तुम मुझमें कहीं आते हो
क्या लिखूं कब लिखुं या सुबह-शाम लिखुं
यादें तो अनमोल है सारी अब क्या मैं दाम लिखुं।
-आलोक रंजन

