ख़्वाब है इश्क है ओ जाने तमन्ना क्या है,
तेरी आँखों में दिये जैसा चमकता क्या है!
दोस्त समझा था जिन्हें सारे फ़रेबी निकले,
तू मिला जबसे तो जाना कि ये रिश्ता क्या है!
इश्क की गोंद से चिपके हैं बदन के हिस्से,
जिस्म वरना ये 'अनासिर से ज़ियादा क्या है!
उसने बालों में सजाया है गुलों का गजरा,
कोई बतलाये मुझे उसका इरादा क्या है!
~आलोक कुमार 'तबीब'

