डूबकर कैसे उभरते हैं अगर है देखना,
तुम सुबह उठकर कभी सूरज को उगते देखना!
ज़िन्दगी में जब कोई रस्ता न सूझे आपको,
मैं तो तुमको देखता हूँ तुम ख़ुदा को देखना!
दिल को मैं समझा रहा था पर गली के मोड़ पर,
जाते जाते वो तुम्हारा मुझको मुड़कर देखना!
गर कभी भूले से टकरा ही गये हम तुम अगर,
मैं ज़मीं देखूँगा और तुम आसमां को देखना!
~आलोक कुमार 'तबीब'

