बाग़बाँ समझता है तितलियां समझती हैं,

फूल के मसाइल को लड़कियां समझती हैं!

कौन उनके कूचे में बेवजह भटकता है,

कौन उनको तकता है लड़कियां समझती हैं!

लड़कों के लिये केवल सात रंग होते हैं,

शेड सारे रंगों के लड़कियां समझतीं हैं!

लड़कों ने तभी समझा जब बताया पापा ने,

बिन बताये हाल-ए-दिल लड़कियां समझती हैं!

नातवां बहुत हैं ये बोझ उठा नहीं पातीं,

बोझ के हैं मा'नी क्या लड़कियां समझती हैं!

~आलोक कुमार 'तबीब'