अब हक़ीक़त में भी ख़्वाबों का गुमाँ होता है,
दिल में गर आग हो आँखों में धुआँ होता है!
अबके मिलना तो मुझे बाँहों में भर लेना तुम,
दूर से वस्ल का एहसास कहाँ होता है!
मेरे अफ़साने में हर चीज़ है उल्टी वरना,
हिज्र से इश्क का आग़ाज़ कहाँ होता है!
मुद्दतों तरसे हों हम एक झलक को जिसकी,
घर बुलाये वो तो विश्वास कहाँ होता है!
~आलोक कुमार 'तबीब'

