(कुछ लिख दूँ)
आ लिख दूँ तुझे,साकी
इन कोमल पन्नों की बाहों में,
आ सिख दूँ तुझे, ताकि
तूँ चले अपने मन की राहों में,।।
कर गुनाह तूँ, इस
दूनिया वालों की नजरानों से,
डर मत इस खूँखार
दरिया को पार, कर जाने से।।
इस सफर को नाप तूँ ,
अपने ज्ञान की पैमानों से
बस चढ़ता जा पैड़ी
डर मत राहों में गिर जाने से।।
मत कर शिरकत, तूँ
लूभने और लुभाने वालों से
क्यूँ दिल लगाता है
इन नावाकिफ सुरमे वालों से।।
जरा हटके रहना, तुम
थोड़ा बचके रहना तुम
जलेंगे, बहुत चिंगारियाँ हैं उनमें
उन्हें डटके सहना तुम।।
आ लिख दूँ तुझे,साकी
इन कोमल पन्नों की बाहों में,
आ सिख दूँ तुझे, ताकि
तूँ चले अपने मन की राहों मे ।।
- आलोक के.श्यामले।
