कागजो में कश्ती हो

दिलो में प्यार की मस्ती हो,,

रिश्तों को निभाने का हुनर हो

अल्फाज गहरे ही सही,,

नजरों में प्यार का सम्मान तो हो,,

मुश्किल हैं दुनिया मे टूटे शीशे को जोड़ना

याद रखो दिल भी टूटने के बाद धड़कना छोड़ देता हैं,,

क्योंकि आशिक और दिलों के बीच धड़कन का ही साथ होता हैं,,

माना मैने वक्त नही हैं आपके पास,

पर इंतजार का क्या करें, उस टिक-टिक की आवाज घड़ी की,,

धड़कनों को तार-तार करती हैं

आपको कभी समझ ही न आयेगा,

क्योंकि एक तरफा मोहब्बत हमेशा उसका इंतजार करती हैं,,

अपना क्या हैं,ख्याल ही सही

उस प्यारी सी मुस्कान और मीठी किस्सी की याद सही,,

एक बार वो बात तो सोच लेते,

जब कहा तुमने दोबारा बात न करना,,

हम गुलाम थे आपके,कैसे करते रिश्ता बदनाम अपना,,

"शब्द ही तो गहराई में डुबा जाता हैं

तेरी पलकों का दिया आज भी हमें,

आँसू में नहला जाता हैं,,

कमबख्त ये इश्क भी क्या चीज हैं

हमेशा एक तरफा ही होती हैं

एक बार उसको भी होती 

तड़प कर वो खुद कहती 

वापस आ जाओ

नही रहना तेरे बिन.....