क्यूंकि 

ये जीवन है 

इसमें ऐसा ही होना है 


खा थपेड़े समय के 

चलते रहना है 

हो पथ पथरीला कितना ही

या बिछे हो कुसुम कितने ही 


पथिक


तुम्हे कहा ठहरना है 


ये जीवन है 

सुख दुख के रंगों संग ही जीना है

आस उदास को लगा गले 

बढ़ते रहना है 

ये जीवन है ।

चलते रहना है ।

Kuldeepdwivedi "Kd"