वो उबलता हुआ पानी जिसमें चाय लाती है रंग
और वो अदरक पुदीने को कूट कर
भरपूर उबाल देकर जब मिलाते हैं दूध
वाह ! वो ख़ुशबू वो सुगन्ध और वो एहसास
क्या कहूँ तुमसे !
आती है बस तेरी याद
तुम और चाय,चाय और तुम
मिल गए हो कुछ यूँ मेरी यादों में
चाय बिना तुम और तेरे बिना चाय
अधूरे लगते हैं,कुछ कमी सा अखरते हैं
मोहब्बत हो गयी थी चाय से हमें
और चाय ने तुमसे मिला दिया
फिर तो चाय का दौर चला कुछ ऐसा
कि तेरे संग जिंदगी का ख़्वाब सज़ा लिया
अब तो चाय और तुम बस यही है
यही हासिल है यही ज़िन्दगी है

