** प्रीत की मुस्कान वसन्त **


फूलों की सौगात 

वसंत

प्रेम का एक गान

वसंत

जीवन में फूँकता

प्राण वसन्त

कैसे कहूँ तुम्हारा 

नाम वसंत


ऋतुओं का सम्राट 

वसंत

लगता है सम्भ्रांत

वसंत

झूम उठे पीत वर्ण से

लाया भ्रमर का

गुंजार वसंत

कोयल की पिक में

डाल रहा है प्राण

वसंत


प्रीत की मुस्कान

वसंत

गुंजित है दिशाएं

पंचम स्वर का तान

वसंत

कवियों के कलम का

है श्रृंगार वसंत.....



अलका 'सोनी'

बर्नपुर, 

पश्चिम बंगाल।

ई मेल-alka230414@gmail.com