दुहिता संस्कृत की
पाली ने उतारी आरती
जय हिंद हिंदी भारती
गर्व है तू
शान है तू
भाषा नहीं महज
पूरा हिंदुस्तान है तू
इस जगत में तू ही
भारतीयता की पहचान है
बचपन की लोरी
या हो भगवत भजन
रची बसी है
हर प्रांत मन
'अ' से अज्ञान हरती
'ज्ञ' तक का ज्ञान देती
विद्यालय हो या हो
घर का आंगन
हृदय में उल्लास भरती
ढल जाती है तू
हर गांव, हर जात में
घुल जाती है
हर राज्य और प्रांत में
कर लो आचमन
भर कर अंजुरी में
दूर हो अंग्रेजी हकलाहट
गुलामी की मिलती है
सुनो उससे आहट
बाँह खोल करो
सुस्वागत
कह रहा है
अब यह भारत
जय हिंद हिंदी भारती !!दुहिता संस्कृत की
पाली ने उतारी आरती
जय हिंद हिंदी भारती
गर्व है तू
शान है तू
भाषा नहीं महज
पूरा हिंदुस्तान है तू
इस जगत में तू ही
भारतीयता की पहचान है
बचपन की लोरी
या हो भगवत भजन
रची बसी है
हर प्रांत मन
'अ' से अज्ञान हरती
'ज्ञ' तक का ज्ञान देती
विद्यालय हो या हो
घर का आंगन
हृदय में उल्लास भरती
ढल जाती है तू
हर गांव, हर जात में
घुल जाती है
हर राज्य और प्रांत में
कर लो आचमन
भर कर अंजुरी में
दूर हो अंग्रेजी हकलाहट
गुलामी की मिलती है
सुनो उससे आहट
बाँह खोल करो
सुस्वागत
कह रहा है
अब यह भारत
जय हिंद हिंदी भारती !!
अलका 'सोनी'
बर्नपुर , पश्चिम बंगाल
ई मेल - alka230414@gmail.com

