सब यार तुम ने बेच के भी क्या बना लिया

किरदार तुम ने बेच के भी क्या बना लिया


तुम भी हो बैठे नाव में तुम भी तो डूबोगे

पतवार तुम ने बेच के भी क्या बना लिया


दल-बदलू एक नाम मिला और कुछ नहीं

सरकार तुम ने बेच के भी क्या बना लिया


हँसते हैं तुम पे 'ओहदे, महल और सारे लोग

तलवार तुम ने बेच के भी क्या बना लिया


कटने से जिस के छाँव भी सर से गई वो पेड़

फलदार तुम ने बेच के भी क्या बना लिया


तुम रह रहे अभी भी किराए के घर में हो

इतवार तुम ने बेच के भी क्या बना लिया