तारीकियों के ज़ुल्म की ताक़त न देखिए

जब बात हो उसूल की दहशत न देखिए


दोनों जहाँ की दौलतें कर दीजिए निसार

ईमान को बचाने की क़ीमत न देखिए


आगे क़दम बढ़ाइये फिर हौसलों के साथ

उजड़े हुए मक़ाम की सूरत न देखिए


लोगों से हाजतों ने कराए हैं जुर्म भी

हर वक़्त ख़्वाहिशों की इमारत न देखिए


दुनिया हर एक बात पे करती है ए'तिराज़

दुनिया के फ़ैसलों की हक़ीक़त न देखिए


लाखों पे हावी हो गया यक ही कई दफ़ा

फ़ौज-ए-अदू की कितनी है हिम्मत न देखिए