नसीहत की किताबों के बिना हैं

हज़ारों लोग अपनों के बिना हैं


तुम्हे अफ़सोस है जूते नहीं हैं

बहुत से लोग पैरों के बिना हैं


सभी के घर नही रौशन दियों से

बहुत से लोग बच्चों के बिना हैं


यतीमों के बुझे चेहरे तो देखो

सितारे आसमानों के बिना हैं


ग़रीबी जिनका सूरज खा गई है

वो बेबस दिल उजालों के बिना हैं


कफ़न को ओढ़ कर सोते हैं बे-घर

कहाँ फ़ुटपाथ ख़तरों के बिना हैं