आया था बनकर ख़ुशी, आँखों का नूर हो गया,
पल भर में ही हमसे वो क्यूँ इतना दूर हो गया।
सोचा था, उसकी किलकारी से घर महकेगा,
वो ख़ामोशी दे गया, आँगन भी बेनूर हो गया।
दुनिया में आया था, मगर दुनिया न देख पाया,
गोद में आने से पहले ही वो हमसे दूर हो गया।
अभी तो नाम भी उसका, ठीक से रखा न था,
वो ख़ामोश हुआ और दिल चूर-चूर हो गया।
जिगर का टुकड़ा था वो, मेरे रब की अमानत था,
कुछ पलों का ही सुकून देकर, आज दूर हो गया।
सुल्तान अली गहलोत
शिक्षक एवं लेखक
पूर्व छात्र, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ उ. प्र.
