• आलिंगन पांच वक्ती
आलिंगन : दिन की शुरुआत
मैं चाहता हूं दिन कि शुरुआत हम आलिंगन से करें
सुबह एक कप चाय की चुस्की से पहले, एक कस के झप्पी
तुम्हारी खुशबू के साथ...
ये काम बीच में क्यों आ जाता है :
- "लेट हो जाओगे जाना नहीं है ?"
- "अरे देखो ना फ़िर से मैं तुम्हारी बाहों में खो गया" , "हमारे आलिंगन के बीच ये काम क्यों आ जाता है यार"...
आलिंगन : थकान की दवा
जब थकाहारा घर लोटू तो तुम मुझे देखते ही गले से लगा लेना और पहुंच ने देना सुकून देह से आत्मा तक
एक आलिंगन पीछे से भी :
बातो को साझा करने के बाद छत पर चाए पीते पीते जब शाम हो जाएगी मैं कहूंगा देखो सूर्यास्त हो रहा तुम खड़ी सूर्यास्त देखना तब एक आलिंगन पीछे से करूंगा मैं
डूबते सूर्य की तरह डूबने देना तुम मुझे अपने में
पांचवा आलिंगन :
अपनी पांचो उंगलियां तुम्हारी पांचो उंगलियों में जकड़ कर
अपना देह तुम्हे त्याग कर
हां कुछ ऐसे ही हम दिन का पांचवा आलिंगन पूरा करेंगे। ~a.

