मत कर इतना घमंड 
तेरे कारनामे हर बार
नज़र अंदाज नहीं किए जा सकते
तू जिस तरह से उड़ रहा है
एक दिन उसे झुकना ज़रूर पड़ता है 
परिंदा भी आकाश में इतराता है शान से
पर उसे ज़मीन चूमनी ही पड़ती है

जरा सी खुशी की आरज़ू है ये ज़िंदगी  
क्या करे किसी की ज़रूरते इतनी बड़ गयी है
की हम अपनी बारी का इंतज़ार में 
अब तक रह गए
और वो रसूखदार मुस्कान हमारी
लूटकर चले गए

झूठ का दब दबा अब तक चल रहा है 
पूछे क्यू सब को अपनी फिक्र है 
तेरी भलाई बस नाम की रह गयी 
और फरेब बाज़ अपना चाल चल गए
और फरेब बाज़ अपना चाल चल गए.