ज़िंदगी भी बेवफा
सनम भी संगदिल 
ज़िंदगी भी बेवफा
क्या करे इश्क जो हुआ
और जिस के लिए किया
उसे भुला नहीं सकते
हमे पता है आसान नहीं 
इस राह पर चलना 
फिर भी कदम बढ़ रहे 
इस अगन में 
बार बार जलने को जी करता है 
पर पता नहीं था 
ये वफा बस मेरे तरफ से होगी
और ये पागल दिल 
बस प्यार करता गया
वक्त मेरा कभी ना बदला
जीना बस नाम का रह गया
राते ज़हरीली लगती है 
फिर भी उम्मीद सी है 
कोई तो बदलेगा
ज़िंदगी भी बेवफा
सनम भी संगदिल
Sanjay T....