टमाटर की शान
*****
सब्ज़ियों में आजकल हलचल है
चारो तरफ उस का ही बोलबाला है
वो किसी की भी नही सुनता
बस अपनी ज़िद पर अड़ा है
उस के बारे में सोचना याने
अपनी जेब पहले टटोल कर देखना….
उस की हैसीयत अब आसमान छू रही है
और दूसरी तरफ से आम लोगो के हाथो से
वो फिसलता जा रहा है
हर कोई उसे दूर से देखते है
अगर भूल कर भी भाव पूछा तो
सुनकर परेशान हो जाते है…..
कहि दिनों से वो बाज़ार का
नायक बना हुआ है
पर हर किसी के नज़र में
वो खलनायक बनकर उभरा है
कितने दिनों तक ये नाटक चलेगा एक दिन तो
ये हर्ष से फर्श पे आएगा…..
किसने इसको उकसाया क्यू ये भड़का
इतना लाल हुआ कि दाम भी बढ़ गया
जब तक इस का भाव नही गिरेगा
मेंहगाई का ज़हर आम लोगो को ऐसे ही डसेगा.
@shayaribysanjayt
*****

