लूट लिया दिल मेरा उस हसीना ने 
नजरों में उसके एक जादू सा था
फिर ना रुके कदम बस उसे जाकर मिल गए
क्या पता था कि इश्क इतना असरदार होता है 
की दुनिया नई नई लगने लगती है.
**
बात बस तेरी ही समझ आती है 
जब से तुझ से लगन लगी है 
ज़िंदगी देखो कैसे गुलज़ार हो गई है 
तेरी चाहत का असर है 
जो मैं तेरी बस तेरी हो गयी हु
**
अब साथ जो तेरा मिला खुशी ही खुशी है 
आबाद मेरा जहां हो गया है 
तू ही मेरा सुकून है 
हसरत और कुछ भी नहीं रही बाकी
तू जो निगाहों में बसी रहती है शामो सवेर.