अरमानो का क्या है
ये तो वक्त की तरह बदल जाते है
ज़िंदगी तो जीनी है
मजबूरी हो या खुशी से.
******
तेरा नाम ही तेरी पहचान है
तन तेरा राख बनकर
मिट्टी में मिल जाएगा
पर नाम तेरा सदियों तक
हर किसी की ज़ुबा पर रहेगा
बस तेरे कर्मों से फर्क पड़ता है.
******
खुशी तो बोहत है
फिर भी गम का समंदर जैसा मेरा दिल है
तूने साथ छोड़ने के लाखों बहाने क्यू चुने
बस एक बार कहते दिल भर गया
तुझे मुड़ कर कभी ना देखते.
