अरमानो का क्या है
ये तो वक्त की तरह बदल जाते है
ज़िंदगी तो जीनी है
मजबूरी हो या खुशी से.
तेरा नाम ही तेरी पहचान है
तन तेरा राख बनकर
मिट्टी में मिल जाएगा
पर नाम तेरा सदियों तक
हर किसी की ज़ुबा पर रहेगा
बस तेरे कर्मों से फर्क पड़ता है.
*******
बड़ा दर्दनाक किस्सा है
आज इश्क बाज़ार में बिकता है
जिसके पास ज़्यादा दाम
उसी की बाहों में जिस्म की शाम
और वफा तो बस ये देख कर आसू बहाती है.
