बात जब कोई छेड़ता है इश्क की
तब डर लगता है
मेरे ज़ख़्मी दिल को
नासूर बनाती है उसकी यादे.
*****
जुदाई लम्बी होगी
फिर भी मोहब्ब्त कम ना होगी
चाहत में कमी ना होगी
चाहे मिलन हो या ना हो
होगा तेरा दीदार ख़्वाबो में
फिर कैसे फिक्र मेरे यार.
*****
कदम फिर डगमगाये
जब वो तेरी गली की तरफ बड़े
अभी यादे तेरी ज़िंदा है
बस दूरियों का फासला है.
*****
अरमान हर आशिक का बस यही होगा
दम निकले उसके बाहो में
पर बेवफा का इल्ज़ाम ना लगे.
*****
नशे में रहना अच्छा लगता है
वजह ये बताऊ क्या इश्क के समंदर में डूबा था
लौट कर तो आया पर दर्द भरी यादो के साथ.
@shayaribysanjayt ©

