फागुन का महीना रंगों का मेला
कुदरत की देखो नायाब सौगात 
गर्मी का एहसास रंगों का त्यौहार
सुबह जल्दी उठाकर बच्चे
रंगों से खेलने के लिए तैयार रहते है
जैसे वक्त गुज़रता है 
रंगों में सजे चेहरे अच्छे लगते हैं 
वो नज़ारा क्या बात है वो सुनहरे पल
हर किसी के चेहरे पर खुशी का समा होता है 
गम को तो भूल जाते है परेशानिया दूर रहती है
भंग के नशे में चूर रहते हैं
भुजिया पूरण पोली और मीठाई की दावत
ज़िंदगी देखो कैसे रंगीन हो गई
ढोल बाजे के संग माहोल खुशमिजाज़ बना
होली ने सब को एक कर दिया खुश कर दिया.