वक्त जब मिल जाए थोड़ा सोचना
तुम मेरे बारे में अच्छा सोचना

मैंने थोड़ा ही लिखा है ख़त में दोस्त
थोड़ा पढ़ना और ज़्यादा सोचना

तुमसे पहले अपनी फ़ितरत में न था
एक चेहरे को दुबारा सोचना

इश्क का ये आख़िरी दस्तूर है
दूसरे के बाद पहला सोचना।

हाँ बहुत बर्बाद कर देगा तुम्हे
टूटने के बाद सपना सोचना