ये ख़्वाबों को मकाँ देने लगी है
ज़बाँ को हम-ज़बाँ देने लगी है
नज़र-अंदाज़ियाँ उस शय की मुझको
बड़े गहरे निशाँ देने लगी है
हर इक दिन बढ़ती बालों की सफ़ेदी
कहानी का बयाँ देने लगी है
मोहब्बत का सफ़र लंबा है लेकिन
ये गाड़ी अब धुआँ देने लगी है
जवाँ तो हो गए पर वो कहानी
हमें अब हिचकियाँ देने लगी है
