नाम का वैसे कोई रिश्ता नहीं था
पर हमारे दरमियाँ पर्दा नहीं था
उसकी सोहबत रास आने लग गई थी
दिल तो वैसे भी कहीं लगना नहीं था
वो मिरे पहलू में आ जाता था अक्सर
पर न जाने क्यों कभी सोता नहीं था
जो तिरी दहलीज़ को छू कर के गुज़रा
फिर किसी दहलीज़ का होता नहीं था
इक ज़माना लग गया ये जानने में
वो पराया था मेरा अपना नहीं था
