मेरे चेहरे से कभी उसकी उदासी न हटे
और इक वो है कि सहरा से भी प्यासी न हटे
नहीं हटता मिरे होंटों से भी सिगरेट का धुआँ
तेरी दहलीज़ पे बैठे हुए आसी न हटे
मैं इसी डर से तो छूता भी नहीं हूँ वो बदन
रहे ताज़ा वो मेरे पास से बासी न हटे
तेरे रुख़्सार पे तिल है तेरे चेहरे से नज़र
जब हटाते हैं तो लगता है ज़रा सी न हटे
