कुछ इसलिए भी उससे हाल मिल नहीं रहे

कि वक़्त को रहे हैं टाल मिल नहीं रहे


ख़ुद उससे इतना हम-ख़याल हो गया हूँ मैं

कि मुझसे अब मिरे ख़याल मिल नहीं रहे


मुझे ये फ़िक्र उससे एक दिन नहीं मिला

उसे ये फ़िक्र एक साल मिल नहीं रहे


सवाल से सवाल मिल रहे हैं पर तिरे

जवाब से मेरे सवाल मिल नहीं रहे


अजीब कश्मकश कि दो बरस के बाद भी

मिरे लबों से तेरे गाल मिल नहीं रहे