इस दर्ज़ा उसके साँचे में ढालूँगा ख़ुद को मैं
फिर और कोई शख़्स बना लूँगा ख़ुद को मैं
उलझा रहा हूँ तुझसे बिछड़ने की बात पर
ख़ुद से बिछड़ के कैसे सँभालूँगा ख़ुद को मैं
उसने ही रख दिए हैं जलाने के सब सबब
अब क्या किसी से आग लगा लूँगा ख़ुद को मैं
ख़्वाबों में वो मिला तो एहसास हो गया
जागा रहूँगा अब भी तो पा लूँगा ख़ुद को मैं
