अपना हूँ कोई ग़ैर-निसाबी नहीं हूँ दोस्त

मानो तो रंग हूँ प गुलाबी नहीं हूँ दोस्त


शिद्दत लगेगी दिल की गिरह खोलने में अब

चुटकी में खोल दूँ तुझे चाबी नहीं हूँ दोस्त


पीता हूँ मैं कि ख़ुद से मुख़ातिब तो हो सकूँ

तुमने समझ लिया है शराबी नहीं हूँ दोस्त


बरसों के बाद भी है ज़बाँ पर किसी का नाम

यानी मैं अस्ल में हूँ किताबी नहीं हूँ दोस्त