साथ उसका,बस भरम था मेरा, मेरी राहें,उसकी रहगुज़र न थीं
चंद लम्हों के मुसाफ़िरों का साथ था जैसे,वो मेरी हमसफ़र न थी
मेरे सवाल पर जबाब उनका जितना मुख़्तसर था
मेरा सवाल,बात मेरी, इतनी भी मुख़्तसर न थी
हमें उनकी है आरजू,इस बात पर,उनका ये कहना
झूठ है,कि इस बात की उनको कोई ख़बर न थी
ज़माना जो चाहे कहे ,मगर सच तो है यही कि,वो बात
जिसका अफसाना बना डाला,इतनी बड़ी मगर न थी
कोई गिला नहीं कि कर लिया तर्क-ए-तअल्लुक़
जो वजह उसने बताई,वो वज़ह हरगिज़ मगर न थी
इस कदर हों जायेंगी अजनबी,कभी सोचा न था
जो मुझसे आशना थी कभी,ये वो नज़र न थी