चंद जानवरों के गुनाह की सज़ा हर एक जानवर को
अगर यही इंसाफ़ का पैमाना लागू होता इंसानों पर,
अगर किसी एक के जुर्म की सजा मिलती हर किसी को
तो हम सब मुजरिम होते और दरबदर होते ,बेघर होते
माना कि कि उनमें से कुछ जानवर मुजरिम,कुछ गुनहगार होंगे
यक़ीनन गुनाहों की वजह से सख़्त से सख़्त सज़ा के हकदार होंगे
मगर सजा सबको बराबर मिले ये तो कोई इंसाफ़ नहीं
सब को दरबदर करना कहां तक मुनासिब है, क्या ये इंसाफ़ के ख़िलाफ़ नहीं