यह उजड़ी -उजड़ी वीरान पड़ी बस्तियां
ये जले हुए ,टूटे हुए न जाने कितने घर।

ये सहमी -सहमी सी उदास जिंदगियां
ये आंखों में उतरे खौफ़ के बीते हुए  मंज़र।

ये  लबों पर बसी नम आवाजें
दिल में अश्कों के कितने समंदर ।

इनके दर्द का अंदाजा तो लगाओ
ढंग से पूछो कभी हाल तो जाकर।

इनके टूटे हुए भरोसे कायम तो करो
दिखाओ दरमियां खड़ी नफरत की दीवारें गिराकर।