कितनी ही यात्राओं के आरंभ में,

सोचा था मैंने कि

जब मैं लौटूंगा यात्रा से

तब लिखूंगा, विस्तार से

अपना यात्रा वृतांत।


यात्राओं से लौटकर

मैं लग जाता था

अपने रोज़मर्रा के कामों में,

फिर ऐसा उलझा कि

कभी समय ही न मिला

लिखने का मुझे

अपनी कितनी

यात्राओं का वृत्तांत‌।


धीरे-धीरे अब तो

धुंधला गई हैं,

धूमिल हो गई हैं

कितनी यात्राओं की स्मृतियां।