हमारी जीवन यात्राओं के

होते हैं न जाने कितने

अनजान

अपरिचित सहयात्री,

जिनकी उपस्थिति मात्र से

हमारी यात्राओं की सार्थकता

उनका सौंदर्य बना रहता है।


कितने ही कारणों से 

भले ही हम

अपनी यात्राओं की सार्थकता में

उनका योगदान

उनकी उपस्थिति का महत्व

भले ही सार्वजनिक रुप से न स्वीकारें,

पर सत्य तो यही है कि

इन्ही अनजान ,अपरिचित(जैसे चिर-परिचित)

सहयात्रियों की उपस्थिति

हमारी अपनी यात्रा की

पूर्णता के लिए

अनिवार्य होती है ।


यात्रा के किसी-किसी हिस्से की

आत्मा का

समस्त सौंदर्य और सार्थकता

उनकी उपस्थिति मात्र से होती है।