वो सब चाहते हैं

तुम याचक बनकर झुकों उनके सामने

और मांगों

एक दीन याचना के साथ

वो भी

जो अधिकार है तुम्हारा

तुम्हारा झुकना

उनके अहंकार को उठा देता है।

अपने सामने लोगों को

झुकते और झुका हुआ देखना

उनको प्रिय है

क्योंकि ये उनको

उनके उन याचकों से

बहुत ऊंचाई पर स्थापित

सर्व शक्तिमान होने का भ्रम देता है