इक अजब सा नया दर्द इन दिनों सीने में उभर आया है
वो दर्द जिससे मैं वाक़िफ भी हूं और अंजान भी
जो उजाड़ पड़ा था दिल मुद्दतों से, अब आबाद हुआ है
कोई तो हुआ है. इस वीराने घर में मेहमान भी
बारहा उसने मुझे आजमाया मगर फ़िर भी कहता है वो
कि बाक़ी हैं अभी तुम्हारे और कितने इम्तिहान भी
अपना दर्द सहने का सब्र तो मुझमें है मगर,
कभी-कभी हो जाता हूं मै उसके ज़रा से दर्द से परेशान भी
वो मुझसे ना-आशना, मैं उससे अजनबी,हम कभी रुबरू मिले नहीं, मगर लगता है, है कोई पुरानी जान -पहचान भी
नीरव 15.01.2026