उसकी हर इक निगाह,मेरी ही जानिब उठी थी
और मैं ढूंढता रहा न जाने किसको उसकी नज़र में
लोग आये मेरे बाद और इक कारवां बना लिया
मैं तनहा ही रह गया अपने हर इक सफ़र में
मुड़ के जो देखा तो तमाम पन्ने ज़िन्दगी के कोरे नज़र आये
वक़्त सारा जैसे यूं ही सोचने में गुज़र गया दहर में
मेरी ख़ुद से भी कभी मुलाक़ात न हुई क्योंकि
ढूंढता रह गया अपने वजूद के मानी औरों की नज़र में
लोग सर झुका कर करते रहे पत्थरों के सामने इबादत
मुझे तो कहीं नज़र न आया ख़ुदा एक भी पत्थर में
उससे रूबरू कभी एक भी मुलाक़ात न हो सकी कितने दिनों तक तो रहा मैं उसके शहर में