छोड़ कर आये हैं बरसों पहले अपने शहर की गलियां
फिर भीख्वाबों में हमेशा अपना टूटा घर देखते हैं
ख्वाहिशें थी जिन पर चलने की मगर चल न पाये
उदास मन से अब भी वो छूटी हुई डगर देखने हैं
अधूरे रहे कुछ सफर पा न सके कुछ मंजिलें
मगर तेरे कदमों में अपना छूटा हुआ सफर देखते हैं
हौसलों में तो कोई कमी न आईं हमारे अब तक
मगर आईने में अब अपनी ढलती हुई उमर देखते हैं
वो जो बनाते रहते हैं उम्र भर औरों के लिए घर
उनको फिरते खानाबदोश यहां वहां दरबदर देखते हैं
लफ्जों की बाजीगरी में किस कदर खो जाते हैं लोग यहां
सब कुछ भूलकर ,ये तमाशा तो हम यहां अक्सर देखते हैं
हो चाहे अंधेरा कितना घना और रा़त भले कितनी ही स्याह
पर हम तो आने वाली, उम्मीदों की चमकीली सहर देखतें हैं