सब ही एक से बढ़कर एक स्वांग रचाएं हैं,कैसे समझें
कौन है बाज़ीगर यहां और कौन यहां तमाशाई है
हर रिश्ते में मतलब,मतलब से हर रिश्ता ये बात
आई तो हमको समझ में,पर ज़रा देर से समझ आई है
कोई क्या जाने,कहां-कहां से होकर गुज़री,क्या-क्या करके गुज़री,तब जाकर कहीं ये उम्र इस मोड़ पे आई है
कैसी भी हो ,पर जब भी हमने थोड़ा फा़सले से देखा
ये दुनिया हमको उम्मीद से थोड़ा बेहतर नज़र आई है