मिले कितने जो बिछड़े थे वर्षों के

अश्रु उनके नयनों से कितने छलक उठे,

उन अश्रुओं में, वर्षों के संचित उलाहने क्षण में बह गए


जो कथा किसी ने किसी से भी न कही थी

जो कथा किसी ने किसी से भी न सुनी थी

दो बूंद नीर की, सब कथा अजानी कह गए


भाव कितने कर दिए अभिव्यक्त शब्दों में

मिले न जिनके लिए उपयुक्त शब्द,

भाव ऐसे न जाने कितने अनकहे ही रह गए


न जाने स्वप्न कितने सजाये थे, कुछ टूट गए

कुछ स्वप्न जी लिए, कुछ स्वप्न दब गए

जो स्वप्न दबे थे कबसे पुनः उभर गए