कोई अलम नहीं,शाद हूं, हर वक़्त मुस्कराता हूं मैं

पर न जाने क्यों, दुनिया को उदास सा नज़र आता हूं मैं


मुझे देखते ही तेरा ज़िक्र करते हैं लोग बज़्म में

जहां भी जाता हूं जिधर भी जाता हूं मैं


संवरने की लाख कोशिशें करुं मगर न जाने क्यों

दिल पर हल्की सी इक चोट से बिखर जाता हूं मैं


मेरा ख़याल कोई हक़ीक़त नहीं, मेरा वहम भर है

किसी साये की जुस्तजू में किन-किन रहगुजा़रों से गुज़र जाता हूं मैं


हर ठोकर के बाद लगता है ज़माने को संभल नहीं पाऊंगा मैं

पर हर इक हादसे,हर चोट के बाद संभल जाता हूं मैं